फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असंध के पोलिंग बूथ पर जवान की मौत

Fri, 11 Apr 2014 12:30 AM IST
अमर उजाला करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
असंध। असंध विधानसभा क्षेत्र में छिटपुट घटनाओं को छोड़कर मतदान कुल मिलाकर शांतिपूर्ण रहा। ग्रामीण क्षेत्र में जहां सुबह ही मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं, वहीं असंध कसबे में सुबह सुस्त रफ्तारी के बाद मतदान ने गति पकड़ी। मतदान शुरू होने के महज चंद मिनट के अंदर ही गांव गंगाटेहड़ी स्थित बूथ संख्या 164 पर चुनाव ड्यूटी पर तैनात हरियाणा सशस्त्र पुलिस के एक जवान की मौत हो गई। बटालियन दो मधुबन पर तैनात सहायक निरीक्षक चंदन सिंह टिहरी गढ़वाल का रहने वाला बताया जा रहा है। थाना प्रभारी रामकुमार शर्मा ने बताया कि दिल का मरीज होने की वजह से उनकी एक बार बाईपास सर्जरी हो चुकी थी और अब भी उनकी एक आर्टरी ब्लॉक थी। वीरवार सुबह चुनाव ड्यूटी पर तैनात चंदन सिंह शौच आदि के लिए टॉयलेट में गए थे। जब काफी समय तक बाहर नहीं आए व आवाज लगाने के बावजूद अंदर से कोई जवाब नहीं आया तो दरवाजा तोड़ा गया। अंदर वह अचेत पड़े थे। उन्हें सामान्य अस्पताल लाया गया जहां डाक्टरों ने चंदन सिंह को मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन

इसी तरह गांव राहाड़ा स्थित बूथ संख्या 74 पर मतदान प्रक्रिया में करीब आधे घंटे बाद ही मशीन में तकनीकी खराबी की वजह से व्यवधान पड़ गया। उस समय एक बूथ पर महज 34 वोट ही पोल हुए थे। पीठासीन अधिकारी राजेश रांझा ने बताया कि नई मशीन आने तक करीब एक घंटे तक मतदान बाधित रहा। गांव ठरवा स्थित पोलिंग स्टेशन पर विभिन्न पार्टी समर्थकों के बीच नोकझाेंक व लड़ाई की नौबत आने के बाद पीठासीन अधिकारी बीएन माझी ने मतदान रुकवा दिया। सूचना मिलने पर डीएसपी असंध श्यामलाल शर्मा व थाना प्रभारी रामकुमार शर्मा दलबल सहित मौके पर पहुंचे व ग्रामीणों को समझा बुझा कर मतदान दोबारा शुरू करवाया। इस घटना की वजह से पोलिंग स्टेशन पर मतदान करीब एक घंटे तक बाधित रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें