फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला

Fri, 20 Dec 2013 11:02 PM IST
नीलोखेड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
नीलोखेड़ी कस्बे में छेड़छाड़ के आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर धावा बोलने का मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार रात करीब नौ बजे की है।
विज्ञापन


पुलिस पार्टी पर हमले के कारण पांच पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं। मौके पर ही कई पुलिसवालों की वर्दियां फाड़ दी गई। एसएचओ श्रीदत्त शर्मा ने बताया कि स्कूल एरिया की एक महिला अपने घर से दूध लेने के लिए गई थी। रास्ते में रवि कपूर नामक युवक ने महिला का हाथ पकड़ लिया और छेड़छाड़ करने लगा।

महिला ने शोर मचाने पर आस पड़ोस के लोग इकट्ठा हो गए और आरोपी मौके से फरार हो गया। महिला ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक के सामने पेश हुई और न्याय की मांग की। एसपी शशांक आनंद ने मामले की छानबीन नीलोखेड़ी पुलिस को सौंपी थी।
विज्ञापन


चौकी इंचार्ज मनोज कुमार जब आरोपी रवि कपूर को पकड़ने के लिए उसके घर पहुंचे तो आरोपी के पिता सोमनाथ कपूर, भाई प्रवीण कुमार, माता सुनीता कपूर व पत्नी पायल कपूर ने डंडों से पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। हमले में एएसआई मनोज कुमार, एएसआई सुरेश और सुभाष, कांस्टेबल अनिल व महिला कांस्टेबल पकविंदर कौर जख्मी हो गए और उनमें दो पुलिसवालों की वर्दियां भी फाड़ दी गई।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी रवि कपूर, भाई प्रवीण व पिता सोमनाथ को काबू कर लिया लेकिन महिला पुलिसकर्मी की कमी केे कारण उसकी पत्नी व माता भागने में सफल हो गई। एसएचओ श्रीदत्त ने बताया कि तीन आरोपियों को काबू कर लिया गया है और दो महिलाएं अभी फरार है, उन्हें जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें