फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बेहतर फाॅर्म में हैं खिलाड़ी, छुड़ा देंगे पाकिस्तान की टीम के पसीने

Sun, 15 Feb 2026 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
करनाल क्लब में मैच देखने के लिए लगाई गई स्क्रीन
विज्ञापन
करनाल।
विज्ञापन

भारत और पाकिस्तान के बीच आईसीसी टी-20 विश्व कप 2026 का बड़ा मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में रविवार को खेला जाएगा। भारतीय समय अनुसार मैच का प्रसारण शाम 7 बजे से होगा। क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह है। उनका कहना है कि दोनों ही टीमें बेहतर फाॅर्म में हैं। अगर बारिश नहीं होती है तो मुकाबला बेहतरीन होगा। भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाड़ियों के पसीने छुड़ा देगी।
अंडर-19 की खिलाड़ी खुशप्रीत काैर, तृप्ति मान, ऋतु, रश्मि चाैहान, कृति, हेतल बोलीं कि भारतीय टीम काफी मजबूत नजर आ रही है। कप्तान सूर्यकुमार यादव से मध्यक्रम में आक्रामक पारी की उम्मीद है। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा से विस्फोटक शुरुआत की अपेक्षा की जा रही है। उन्होंने हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। हालांकि अभिषेक शर्मा की फिटनेस के आधार पर संजू सैमसन या गिल में से किसी एक को मौका मिल सकता है। तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या...एक से बढ़कर एक खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन

अंडर-14 खिलाड़ी गर्व, अरमान, मयंक नरवाल, शाैर्य डांगी बोले कि टीम में अक्षर पटेल बाएं हाथ के स्पिनर और निचले क्रम के उपयोगी बल्लेबाज हैं जो बीच के ओवरों में रन रोकने में माहिर हैं। शिवम दुबे अपनी पावर हिटिंग के लिए जाने जाते हैं और मध्यम गति की गेंदबाजी का विकल्प भी देते हैं। गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह भारतीय तेज गेंदबाजी की कमान संभालेंगे। उनका मुकाबला पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान से दिलचस्प होने की उम्मीद है। कुलदीप यादव का पाकिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड शानदार रहा है। वरुण चक्रवर्ती, रिंकू सिंह भी अहम भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन

शहर के मुख्य होटलों व क्लबों में लगाई गई स्क्रीनें
भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले इस दिलचस्प मुकाबले को देखने के लिए शहर के मुख्य होटलों में नूर महल, थ्रोंस, विवान, ज्वैल्स सहित मुख्य क्लब करनाल व जिम खाना के अलावा चौरासिया पान और कई ढाबों पर भी प्रोजेक्टर व बड़ी एलईडी स्क्रीनें लगाई गई हैं। कोई भी व्यक्ति परिवार व दोस्तों के साथ खाने के आनंद के साथ लाइव मैच का लुत्फ उठा सकता है। इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं है। युवाओं ने मैच में जीत पर आतिशबाजी के लिए भी खरीदारी की। क्रिकेटर विक्की रोड, राहुल चाैधरी, मनोज, राजू गुज्जर, दीपू व विनोद कुमार का कहना है कि अगर टीम इंडिया मैच जीतती है तो आनंद में शिव तांडव किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें