फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में घायल व्यक्ति ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। मेरठ रोड पर हुए सड़क हादसे में घायल व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। उत्तर प्रदेश के गांव चौसाना निवासी मृतक रिजवान के परिजनों ने बताया कि रिजवान की मेरठ रोड पर शुगर मिल के समीप दूध की डेयरी थी। वह 24 फरवरी को दूध लेकर डेयरी की तरफ जा रहा था। इसी दौरान एक कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसेइलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उसकी मौत हो गई। रिजवान की पत्नी की भी दो साल पहले मौत हो गई थी। रिजवान के आठ बच्चे हैं। पुलिस जांच अधिकारी एसआई बलवान ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। कार चालक को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें