फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: काली कमली वाला मेरा यार है, मेरे मन का मोहन तू दिलदार है...

Mon, 13 Apr 2026 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
श्री श्याम परिवार की ओर से आयोजित कीर्तन में भजन की प्रस्तुति देते चित्र विचित्र और मौजूद श्रद्
विज्ञापन
करनाल। श्री बाला जी एवं श्री श्याम वंदना महोत्सव में रविवार को वृंदावन से आए बाबा चित्र विचित्र महाराज ने श्याम के प्रेम और भक्ति की सरिता बहाई। एक के बाद एक प्रभु का गुणवान करते भजनों पर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। काली कमली वाला मेरा यार है, मेरे मन का मोहन तू दिलदार है, तू मेरा यार है, मेरा दिलदार है... पर सभी मगन हो नाचने लगे।
विज्ञापन

किशोरी तेरे दर पे आ गया, महारानी तेरे दर पे आ गया...से शुरुआत हुई। दुनिया के झूठे नाते सारे, किशोरी तेरे दर पे आ गया..., परदे में बैठे-बैठे यूं ना मुस्कुराइए आ गए तेरे दीवाने जरा पर्दा हटाइए...भजनों पर पूरा पंडाल झूम उठा।
श्री श्याम परिवार की ओर से गोल्डन मोमेंट परिसर में आयोजित महोत्सव में दिल्ली से आई गायिका आयुषी राज ने ‘हारे का सहारा बाबा श्याम सजा है फूलों में..., लहर लहर लहराएं रे झंडा बजरंग बली’ भजन गाकर बाबा की महिमा का गुणगान किया।
विज्ञापन

श्याम बाबा के दरबार का कोलकाता से मंगवाएं फूलों से पटियाला से आए श्याम सेवक सतबीर धालीवाल ने शृंगार किया। पंडित विनोद शास्त्री ने श्री श्याम परिवार के सदस्य पंकज गोयल, सुनील गुप्ता, घनश्याम गोयल, पुनीत मित्तल, सुभाष ग्रुप्ता, प्रदीप बंसल, डॉ. एसके गोयल, राम कुमार गुप्ता, अंकुर गुप्ता, पंकिल गुप्ता, शशि भूषण गुप्ता आदि को पूजा कराई।

श्री श्याम परिवार की ओर से आयोजित कीर्तन में भजन की प्रस्तुति देते चित्र विचित्र और मौजूद श्रद्

श्री श्याम परिवार की ओर से आयोजित कीर्तन में भजन की प्रस्तुति देते चित्र विचित्र और मौजूद श्रद्

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें