राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता में शाॅट मारता उत्तर-पूर्व टीम का खिलाड़ी। संवाद
करनाल। सीआईएससीई राष्ट्रीय स्तर की अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन के मैच स्टार स्पोर्ट और राणा ब्रदर क्रिकेट अकादमी में खेले गए। कुल 11 मैच खेले गए। जिसमें आंध्र प्रदेश और तेलंगाना की टीम ने ओडिशा की टीम को सात विकेट, उत्तर-भारत की टीम ने तमिलनाडु की टीम को छह विकेट हराया।
इसकी मेजबानी आदर्श पब्लिक स्कूल कर रहा है और प्रतियोगिता का आयोजन एक अक्तूबर तक होगा। जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से कुल 14 टीमें हिस्सा ले रही है। उत्तर-पश्चिम बंगाल की टीम ने केरल की टीम को नाै रन, महाराष्ट्र की टीम ने उत्तर-पश्चिम की टीम को पांच रन, पश्चिम बंगाल की टीम ने उत्तराखंड की टीम को छह विकेट, बिहार और झारखंड की टीम ने ओडिशा की टीम को तीन रन से हराया।
उत्तर-पश्चिम बंगाल की टीम ने उत्तर प्रदेश की टीम को एक रन, कर्नाटक व गोवा की टीम ने उत्तर-भारत की टीम को 10 विकेट, तमिलनाडु की टीम ने मध्य प्रदेश की टीम को 59 रन, पश्चिम बंगाल की टीम ने महाराष्ट्र की टीम को छह विकेट और दिन के अंतिम मुकाबले में उत्तर प्रदेश की टीम ने केरल की टीम को 27 रन से हराया।