फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए कानूनों को दंड नहीं, न्याय केंद्रित बनाया गया है : डॉ. दीपा सिंह

Tue, 18 Nov 2025 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
नए कानूनों को दंड नहीं, न्याय केंद्रित बनाया गया है : डॉ. दीपा सिंह
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मधुबन। हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन के डॉ. एस राधाकृष्णन सम्मेलन कक्ष में लोक अभियोजक अधिकारियों के लिए 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। कोर्स संयोजक बलजिंद्र सिंह पुलिस अधीक्षक अकादमी की ओर से उप जिला न्यायवादी सुरेंद्र कुमार ने मुख्य अतिथि वक्ता डॉ. दीपा सिंह को स्मृति स्वरूप पौधा भेंट किया। सोमवार को आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के आरंभिक सत्र में डॉ. दीपा सिंह ने नए आपराधिक कानूनों, भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 पर गहनता से चर्चा की।
उन्होंने बताया कि नए कानून नागरिक पहले न्याय पहले गरिमा के सिद्धांतों पर आधारित हैं। इन्हें दंड नहीं, न्याय केंद्रित बनाया गया है। इसमें महिलाओं और बच्चों पर विशेष ध्यान दिया गया है। नए कानून ने ट्रायल को सरल बनाया है। प्रतिक्रियाओं को त्वरित और सुविधाजनक बनाने के लिए प्रौद्योगिकी के उपयोग के साथ समयसीमा भी निर्धारित की गई है। इनके लागू होने से नागरिकों में समय पर न्याय मिलने की आशा प्रबल हुई है, और जनता का कानून के प्रति विश्वास बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्स के सह-संयोजक उप जिला न्यायवादी सुरेंद्र कुमार ने कहा कि इस कोर्स में सभी को कुछ नया सीखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि वैसे तो सभी अपने पेशे में पारंगत हैं, लेकिन अकादमी ने सभी को एक मंच प्रदान किया है। जिसके माध्यम से अपने अनुभव अपने साथियों के साथ साझा कर सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें