फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: देनदारों पर घूम रही दंपती हत्याकांड के शक की सुई

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। फाइनेंसर संजय और उसकी पत्नी पारुल की निर्मम हत्याकांड की चौथे दिन भी पुलिस गुत्थी नहीं सुलझा पाई। बताया जा रहा है कि पुलिस पूछताछ कर रही है। अभी तक संजय के देनदारों यानी जिन्होंने रकम ब्याज पर ली थी, उन पर शक की सुई घूम रही है लेकिन पुलिस इस संबंध में किसी भी प्रकार की अभी कोई पुष्टि नहीं कर रही है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच चल रही है। एक्सपर्ट की राय सहित तमाम पहलुओं की गहनता से जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। उधर, मृतक दंपती के घर पर मायके यानी पारुल के मामा सहित अन्य रिश्तेदार हैं। पुलिस की जांच किसी तरह से प्रभावित न हो, इसके लिए अभी तक घर में किसी तरह की सफाई नहीं की गई है। खून के धब्बे और टूटी प्रेस भी पड़ी है। इससे पारुल की गला घोटकर हत्या होने की बात कही जा रही है।
साथ ही अन्य सामान इधर-उधर ही बिखरा है। परिजन एक कमरे में गरूड़ पुराण पाठ कराने की तैयारी कर रहे हैं। इसके अलावा इलाके में दोहरे हत्याकांड से सहमे कुछ परिवार ने अपने घरों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी लगा लिए है, जिससे कि दोबारा कोई किसी वारदात को अंजाम न दे सके। हैरानी की बात यह है कि कमल विहार के जिस मकान में हत्या हुई है, उसके आसपास क्या पिछली और अगली गली में अधिकतर घरों में कोई सीसीटीवी नहीं है। ज्यादा खाली प्लाॅट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें