राष्ट्रीय
अनुसूचित जाति आयोग ने हरियाणा के पुलिस महानिदेशक को तलब किया है।
महानिदेशक को 12 मई 2014 को आयोग के अध्यक्ष डॉ. पीएल पूनिया के समक्ष पेश
होना होगा।
इस संबंध में आयोग के उप निदेशक की ओर से हरियाणा के डीजीपी को
13 मार्च 2014 को पत्र लिखा जा चुका है। आयोग की ओर से हरियाणा पुलिस
महानिदेशक को भेजे पत्र में ऑल इंडिया हरिजन लीग के राज्य अध्यक्ष रणबीर
सिंह भुंबक की ओर से करीब दस महीने पूर्व की गई शिकायत का हवाला दिया गया।
शिकायत में करनाल के डीएसपी जोगिंद्र राठी, वर्तमान में डीएसपी गौरखपाल
राणा समेत पुलिस कर्मियों द्वारा करनाल के वार्ड 16 से नगर निगम का चुनाव
लड़ने वाली गीता भुंबक को अपमानित करने की शिकायत की गई थी।