फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: चार जिलों की पांच नगर पालिकाओं को भी स्वच्छ बनाएगा नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के स्वच्छ शहर जोड़ी अभियान के तहत नगर निगम करनाल तीन जिलों की चार नगर पालिकाओं को भी स्वच्छ बनाएगा। निगम ने चार जिलों की पांच नगर पालिकाओं को गोद लिया है। महापौर रेणू बाला गुप्ता और उप निगमायुक्त अभय सिंह ने नगर पालिका कालांवाली (सिरसा), नारनौंद (हिसार) व राजौंद (कैथल) का दौरा किया। वहां से चेयरमैन, पार्षदों और अधिकारियों के साथ बैठक कर स्वच्छता के टिप्स दिए।
महापौर ने बताया कि नगर पालिका अधिकारियों व कर्मचारियों को शहर की सफाई व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश दिए गए हैं, रिहायशी क्षेत्र में एक बार तथा मार्केट क्षेत्र में दो बार साफ-सफाई करवाई जाए। सफाई निरीक्षक व दरोगा नियमित शहर का दौरा कर सफाई कार्यों को देखें। गलियों की सफाई के दौरान एकत्र कूड़े को रेहड़ी में खुले में रखने के बजाय बोरे में डाला जाए। इन नगरपालिकाओं में कितना स्टाफ हैं, कितने की और आवश्यकता है, क्या संसाधन है, क्या और चाहिए। इसके अलावा कई अन्य बिंदुओं पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महापौर रेणू बाला गुप्ता व अपर निगमायुक्त अशोक कुमार बुधवार को नगर पालिका इस्माइलाबाद (कुरुक्षेत्र) और सिवन (कैथल) का दौरा करेंगे।
केंद्रीय मंत्री के सामने रखी जाएगी रूपरेखा
- केंद्रीय ऊर्जा एवं शहरी आवासन मंत्री मनोहर लाल नौ व 10 नवंबर को करनाल में रहेंगे, उनके सामने स्वच्छ जोड़ी अभियान के तहत इन पांचों नगरपालिकाओं की रूपरेखा को प्रस्तुत किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री नौ नवंबर को मैराथन में हिस्सा लेंगे और 10 नवंबर को दिशा की बैठक करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें