करनाल। रेलवे रोड स्थित राजकीय कन्या कॉलेज में परीक्षा देने गई छात्रा का मोबाइल चोरी हो गया। मान कॉलोनी कैथल रोड निवासी नेहा ने सदर बाजार पुलिस चौकी में दी शिकायत में बताया कि वह बीडब्ल्यूएम की द्वितीय वर्ष की छात्रा है। 22 जून को उसका एडवरटाइजिंग की परीक्षा थी। जिसे वह देने के लिए राजकीय कन्या कॉलेज रेलवे रोड में गई थी। उसने परीक्षा शुरू होने से पहले अपने बैग में मोबाइल व अन्य कागजात रखकर उसे कमरे के बाहर रख दिया। जब उसकी परीक्षा खत्म हुई तो वह कमरे से बाहर निकली और बैग में देखा तो मोबाइल नहीं था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद