फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कनाडा भेजने के नाम पर 18.71 लाख रुपये ठगे

Mon, 26 Jun 2023 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। कनाडा भेजने के नाम पर युवक से 18.71 लाख रुपये ठग लिए। जब युवक आरोपी के घर पर गया तो वे आत्महत्या करने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन


सेक्टर-14 अर्बन एस्टेट निवासी तरुण कथूरिया ने थाना शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका गाय-भैंसों का डेयरी फार्म है। इस सिलसिले में वह पिछले पांच-छह साल पहले वर्गीस सैबेस्टियन दिलशाद कॉलोनी नई दिल्ली से मिला। तब से वह दोनों मिलकर गाय-भैंसों की ट्रेडिंग का काम करते हैं। इसी बीच उसने अप्रैल 2022 को आरोपी से अपने छोटे भाई को विदेश भेजने की बात की तो आरोपी ने कहा कि वह एक व्यक्ति को जानता है जो विदेश भेजने का काम करता है।
आरोपी ने रेजिन सी नाम के एक व्यक्ति से मीटिंग करवाई। उसने कहा कि वे उसके भाई को कनाडा भेज देंगे। जिसके लिए उसने 20 लाख रुपये में बात फाइनल की। इसके बाद उसने अपने भाई के सारे दस्तावेज उक्त आरोपियों को दे दिए और नकद 50 हजार रुपये भी दिए। इसके बाद आरोपी ने अगस्त 2022 में उसके भाई का कनाडा में काम करने के लिए कंपनी का ऑफर लेटर उसके व्हाट्सएप पर भेजा और कहा कि काम फाइनल हो गया है। उसने किश्तों में रुपये देने शुरू कर दिए। उसने आरोपियों को 18 लाख 71 हजार रुपये दे दिए। जिसके बाद दोनों ने फोन बंद कर लिए और जब वे उनके घर पर रुपये वापस मांगने गए तो वे उन्हें आत्महत्या करने की धमकी दे रहे हैं। वर्गीस सैबेस्टियन की एक बेटी कनाडा में है और वे दोनों आरोपी भी कनाडा भागने की फिराक में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें