नीलोखेड़ी/करनाल। विधानसभा बजट सत्र के दौरान नीलोखेड़ी के विधायक भगवान दास कबीरपंथी ने कहा कि नीलोखेड़ी में एक फर्म शिवालिका ऑर्गेनाइजेशन टेनरी में जानवरों की हड्डियों का चूरा बनाया जाता है। जबकि इस टेनरी के चारों तरफ आबादी बसी है। बारिश व हवा चलने पर दुर्गंध से आसपास रहने वाले लोगों को काफी समस्या होती है। उन्होंने इस टेनरी को आबादी से दूर क्षेत्र में शिफ्ट किए जाने की मांगी की है। उन्होंने कहा कि तरावड़ी से सोंकड़ा रोड और तरावड़ी से नडाना रोड पर सेलर व कई इंडस्ट्रीज हैं। इन सड़कों की चौड़ाई सिर्फ 18 फीट है जिस कारण हादसे की स्थिति बनी रहती है। विधायक ने इन सड़कों को चौड़ा करके 33 फुट करने की मांग रखी ताकि वाहनों की आवाजाही सुगम तरीके से हो पाए। ब्यूरो