फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: विधायक ने चाय पर चर्चा कर सुनीं समस्याएं

Mon, 30 Dec 2024 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। शहर विधायक जगमोहन आनंद ने रविवार को भी चार्य पर चर्चा जारी रखी। रविवार को उन्होंने नेहरू पैलेस मार्केट में भाटिया टी स्टाल पर बैठ कर चाय पी और वहीं व्यापारियों और अन्य लोगों की समस्याएं सुनी और संबंधित अधिकारियों को फोन पर निर्देशित करते समाधान के निर्देश दिए।
विधायक जगमोहन आनंद रविवार को टी स्टाल पर पहुंचे तो लोगों की भीड़ जुट गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि जनता ने उन्हें प्यार देखकर हरियाणा विधानसभा तक पहुंचाया है। उनकी समस्याओं को सुनना उनकी पहली प्राथमिकता है। जब हम जनता के बीच जाते हैं तो उनसे जुड़े मुद्दे और समस्याओं का पता चलता है। इससे इन मुद्दों व समस्याओं का समाधान किया जा सकता है। चाय पर चर्चा लोगों के बीच रहने और उनसे जुड़ने का एक सशक्त माध्यम है।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि वह कोशिश करेंगे कि आगे भी रविवार के दिन यदि शहर में रहूं तो आमजन के साथ चाय पर चर्चा करेंगे। लोगों की समस्याओं का समाधान करवाने की पूरी-पूरी कोशिश की जाएगी। विधायक आनंद ने शहरवासियों से अपील की है कि शहर के बाजार या अन्य जगहों पर उचित स्थान पर वाहनों की पार्किंग करें।
विज्ञापन

कुछ लोग बिना पार्किंग के गाड़ी खड़ी कर देते हैं, इससे अन्य लोगों को दिक्कत होती है। इस मौके पर रमेश मिड्ढा, महेश भाटिया, सुरेंद्र लोधी, मोहन लोधी, संकल्प भंडारी, विकास कथूरिया, स्नेहलता, पूजा रानी, संदीप संगो, निशांत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें