करनाल। सेक्टर-14 श्री कृष्ण मंदिर में रविवार को मेरा मिशन स्वस्थ भारत टीम की ओर से योग प्रशिक्षण दिया गया। 12 जनवरी से ढाई लाख सूर्य नमस्कार अभियान के तहत कक्षा में योग साधकों ने सूर्य नमस्कार का अभ्यास किया। संचालक दिनेश गुलाटी ने बताया कि रोजाना सूर्य नमस्कार का अभ्यास करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सूर्य नमस्कार मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। आमजन को सूर्य नमस्कार करने की विधि, उनके नियम और लाभों से अवगत करवाया गया। प्रशिक्षण में नवीन जिंदल, बरखा जिंदल, वीणा सेठ, वीणा गोयल, ईशा धवन और ईशा मोंगिया सहित अन्य साधक मौजूद रहे। संवाद