फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सात दिन में 10 अंक लुढ़का पारा, दो दिन में चढ़ेगा

Sat, 02 May 2026 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल।
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से वीरवार को हुई बरसात से गर्मी से राहत मिली है। पिछले 7 दिनों के मुकाबले 10 अंक तक तापमान गिरा है। 25 अप्रैल को जहां 43 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकाॅर्ड किया गया था, शुक्रवार को घटकर वह 33 पर पहुंच गया। मौसम विभाग ने दो दिन तापमान बढ़ने और चार मई को बारिश का फिर यलो अलर्ट जारी किया है।

अप्रैल माह में अधिकतम तापमान 43 डिग्री पहुंचने से दिन के समय लू लगने लगी थी। अब बुधवार को तेज आंधी और वीरवार को बारिश के बाद तापमान में कमी आई थी लेकिन शुक्रवार को सुबह ही तेज धूप निकलने से गर्मी लगने लगी थी, बाद में राहत रही। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान भी 25 डिग्री तक पहुंच गया था। हवा की रफ्तार 14 किलोमीटर प्रति घंटा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. मदन लाल खीचड़ का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते 4 मई को फिर से बारिश के आसार हैं। इससे तापमान में कमी आ सकती है । इस समय बारिश होने से किसानों को ज्वार की फसल की बिजाई करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें