फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बैठक में शहर की समस्याओं पर किया मंथन

विज्ञापन
सिटीजंस ग्रीवेंसीज कमेटी की बैठक में उप​स्थित पदा​धिकारी। स्वयं
विज्ञापन
करनाल। सिटीजंस ग्रीवेंसीज कमेटी की कार्यकारिणी की बैठक चेयरमैन प्रो. एसएस बरगोटा की अध्यक्षता में करनाल क्लब में आयोजित हुई। बैठक में उपभोक्ता संरक्षण, शिक्षा, बिजली, टेलीफोन, कानून व्यवस्था, सड़क सुरक्षा और महिला एवं बाल कल्याण जैसे अहम विषयों पर चर्चा की गई। नगर स्वच्छता उप समिति के वाइस चेयरमैन केएल विरमानी ने जीटी रोड पर शौचालयों की कमी का मुद्दा उठाया, उन्होंने प्रशासन से वहां नियमित सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने की मांग की। साथ ही सड़कों पर हो रहे गड्ढों को भरने की मांग की। शिक्षा सुधार उप समिति के प्रधान डॉ. एसके गोयल ने निजी स्कूलों में हर वर्ष फीस बढ़ाने पर चिंता जताई। इस दौरान महासचिव प्रो. एसके शर्मा, वाइस चेयरमैन ओपी सचदेवा, केके शर्मा, संरक्षक प्रमोद गुप्ता, महिंद्र कादियान, संदीप लाठर आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें