नगर निगम कार्यालय में लोगों की शिकायत सुनती मेयर रेनू बाला गुप्ता। स्वयं
करनाल। महापौर रेणु बाला गुप्ता ने सोमवार को नगर निगम कार्यालय में जनसुनवाई की। इसमें शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं उनके समक्ष रखीं। महापौर ने संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य रूप से सड़कों व गलियों की मरम्मत, स्ट्रीट लाइटों की खराब स्थिति, सीवरेज निकासी में आ रही दिक्कतों और जलापूर्ति से संबंधित शिकायतें सामने आई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि फील्ड में जाकर समस्याओं का निरीक्षण करें और निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करें। ब्यूरो