स्कूटी से जाते मेयर कोमल सैनी। स्रोत : सोशल मीडिया
पानीपत। शहर की प्रथम नागरिक मेयर कोमल सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर सरकारी गाड़ी छोड़ दी है। वे सप्ताह में तीन दिन इलेक्टि्रक स्कूटी पर आएंगी। उन्होंने लोगों को भी गाड़ी या दोपहिया छोड़ साइकिल अपनाने की प्रेरणा दी।
मेयर कोमल सैनी ने बताया कि वे सप्ताह में तीन दिन स्कूटी पर अपने कार्यालय आएंगी। यहां आसपास निरीक्षण या किसी कार्यक्रम में स्कूटी पर ही जाएंगी। वे तेल की स्थिति सामान्य होने तक इलेक्टि्रक स्कूटी को अपने दैनिक प्रयोग में शामिल करेंगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ईंधन बचाने और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को हर किसी को अपनाना चाहिए। उन्होने घर से नगर निगम कार्यालय तक का सफर इलेक्ट्रिक स्कूटी से तय करने का फैसला लिया है। देशहित में छोटे-छोटे प्रयास ही बड़े बदलाव की नींव बनते हैं। असंध रोड स्थित अनेजा फीलिंग स्टेशन के संचालक अंकित अनेजा ने बताया कि तेल कंपनियों के बढ़ाए रेट लागू कर दिए हैं।
पेट्रोल पंप पर जरूरत का डलवाया तेल
पेट्रोल और डीजल के रेट बढ़ने से पेट्रोल पंप पर दोपहर तक कभी खाली और कभी इक्का दुक्का लोग पहुंचे। शाम को तेल लेने के लिए संख्या कुछ बढ़ी। रमेश नगर के हरदीप ने बताया कि पेट्रोल और डीजल के रेट बढ़ने से गाड़ी चला पाना मुश्किल हो जाएगा। इससे महंगाई और बढ़ेगी। इससे पहले ही महंगाई के चलते तनख्वाह में कुछ नहीं बच पाता है। विर्क नगर के मुकेश ने बताया कि गाड़ी में पेट्रोल डलवाने आया तो रेट देखकर हैरान रह गया। पहले गाड़ी की टंकी पूरी भरवाने का विचार था। ऐसे में 1500 रुपये का तेल डलवाया।
स्कूटी से जाते मेयर कोमल सैनी। स्रोत : सोशल मीडिया