फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: महापौर ने शहरवासियों को समर्पित किया सम्मान

विज्ञापन
महापौर ने शहरवासियों को समर्पित किया सम्मान - फोटो : महापौर ने शहरवासियों को समर्पित किया सम्मान
विज्ञापन
राष्ट्रपति पुरस्कार मिलने पर निगम में मनाया जश्न, बोलीं- स्वच्छ सर्वेक्षण 2026-27 की तैयारी अभी से शुरू करनी होगी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में हरियाणा का सबसे स्वच्छ शहर बनने पर करनाल को राष्ट्रपति पुरस्कार मिला। वीरवार को नगर निगम सभागार में इस उपलब्धि का जश्न मनाया गया। महापौर रेणु बाला गुप्ता और निगम आयुक्त सलोनी शर्मा ने इसे सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताया।
महापौर ने यह सम्मान करनाल की जनता को समर्पित किया। उन्होंने सभी पार्षदों और नागरिकों को बधाई दी। महापौर ने कहा कि अब अगला लक्ष्य देश में नंबर एक स्थान हासिल करना है। इसके लिए स्वच्छ सर्वेक्षण 2026-27 की तैयारी अभी से शुरू होगी। जनभागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जाएगा। आयुक्त सलोनी शर्मा ने सफाई कर्मचारियों के योगदान को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने शहरवासियों से सहयोग की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कचरा प्रबंधन में प्रगति
आयुक्त ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 की पालना करने को कहा। उन्होंने प्रत्येक घर में चार प्रकार के कूड़ेदान इस्तेमाल करने की अपील की। डोर-टू-डोर कचरा उठान और गीले-सूखे कचरे का पृथक्करण स्वच्छता के आधार रहे हैं। शहर से प्रतिदिन एकत्र होने वाले कुल कचरे में 50 फीसदी से अधिक का पृथक्करण हो रहा है। इससे सॉलिड वेस्ट प्लांट में कचरे के निस्तारण की प्रक्रिया बेहतर हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें