फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: विधायक तक पहुंचा मामला, तब जली स्ट्रीट लाइट

Mon, 25 Nov 2024 06:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। कर्ण विहार के मुख्य प्रवेश द्वार की स्ट्रीट लाइट पिछले एक सप्ताह से नहीं जल रही थी। यहां पर टूटे सीवरेज में लकड़ी का गुटका भी फंसाया गया था ताकि कोई राहगीर इसमें न गिरे। इस समस्या का समाधान करने की बजाय बिजली निगम व नगर निगम प्रशासन मौन बनकर अपना पल्ला झाड़ रहा था। जैसे ही यह मामला करनाल विधायक जगमोहन आनंद के पास पहुंचा तो यह लाइट रविवार को दिन में भी जलने लगी हैं।

कर्ण विहार निवासी भूपेंद्र, रवि, दिनेश, संजय ने बताया कि उन्होंने इस बारे में कई बार बिजली निगम में शिकायत की फिर भी कोई समाधान नहीं हुआ। लाइनमैन को बार-बार बुलाने पर भी वह मौके पर नहीं पहुंचा। कॉलोनीवासी एक सप्ताह तक अंधेरे से होकर गुजरते रहे।
विज्ञापन

इस दौरान न तो बिजली निगम और न ही नगर निगम प्रशासन ने सीवरेज पर ढक्कन लगाने की जहमत उठाई। विधायक जगमोहन आनंद के संज्ञान में मामला आते ही लाइट अब दिन में भी जलने लगी है। महेंद्र तोमर ने बताया कि अब इसे बिजली निगम की लापरवाही कहे या फिर विधायक का डर।
विज्ञापन

यहां के बाशिंदों की मांग है कि जल्द से जल्द सीवरेज पर भी ढक्कन लगाकर उसे बंद किया जाए। लोगों का कहना है कि कर्ण विहार के प्रवेश द्वार पर टूटे हुए सीवरेज के ढक्कन के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। नगर निगम प्रशासन कोई ठोस कार्रवाई करने की बजाय मूकदर्शक बनकर तमाशा देख रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें