फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: दीवार फांदकर घुसे नकाबपोशों ने मांगे पांच लाख, गहने

Sat, 08 Mar 2025 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल/निसिंग। प्योंत गांव में तड़के दीवार फांदकर एक घर में तीन नकाबपोश घुस गए। अवैध पिस्तौल के बल पर परिवार के लोगों को धमकाया और उनसे गहने और पांच लाख रुपये नकदी की मांग की।

जान बचाने के लिए परिवार के लोगों सामान जुटा लिया, लेकिन मकान मालिक के बेटे ने जब शोर मचा दिया तो आरोपी दीवार कूदकर खेतों के रास्ते भागने लगे। उन्हें बाद में पुलिस और ग्रामीणों की मदद से खेतों से दबोच लिया गया।
विज्ञापन


बताया गया कि प्योंत गांव निवासी रविंद्र ने बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे के तीन नकाबपोश घर की दीवार फांदकर बालकोनी से होते हुए घर में घुसे। अंदर आकर आरोपियों ने पिस्तौल तानकर सभी को धमकाते हुए नकदी और गहनों की मांग की।

बदमाश कहीं गोली न चला दें, इसी डर से उनकी पत्नी ने सबकुछ देने की हामी भर दी। तभी घर के बाहर उनके बेटे ने शोर मचाते हुुए 112 नंबर पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी।

सूचना पाते ही थाना प्रभारी सीआईए टीम असंध के साथ मौके पर पहुंचे। इससे पहले बेटे ने शोर मचाकर ग्रामीणों को एकत्रित कर लिया। जब ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे तो आरोपी घबराकर खेतों की तरफ भागने लगे। इस पुलिस टीमें भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों के सहयोग से तीनों को गेहूं के खेतों में छुपे होने पर दबोच लिया गया। थाना प्रभारी हर्षित गोयल ने बताया कि प्योंत गांव में लूट को लेकर 112 की टीम ने सूचना दी थी। आरोपियों को काबू करने के लिए सीआईए टीम असंध को सूचित कर तीनों आरोपियों को मौके वारदात से गिरफ्तार कर लिया गया है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


वारदात से पहले आरोपियों ने की रेकी ः परिवार ने घर में लगे सीसीटीवी चेक किए तो पूरी वारदात रिकॉर्ड मिली। फुटेज में दिखा कि बदमाशों ने वारदात को अंजाम देने से पहले रेकी की थी। तीनों बदमाश नकाब पहने हुए थे। एक आरोपी काले रंग के कपड़े पहने हुए था, जिसने सबसे पहले दरवाजे को चेक किया। उसके बाद दो और बदमाश आए, जो लाल और ग्रे रंग के कपड़ों में थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें