राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष का स्वागत करते महाराणा प्रताप हॉर्टिकल्चर यूनिवर्सिटी करनाल के कु
करनाल। महाराणा प्रताप बागवनी विश्वविद्यालय (एमएचयू) के कुलपति प्रो. सुरेश मल्होत्रा ने वीरवार को चंडीगढ़ स्थित लोकभवन में राज्यपाल असीम कुमार घोष से मुलाकात कर विश्वविद्यालय की प्रगति और आगामी योजनाओं पर चर्चा की। कुलपति ने राज्यपाल को बताया कि निर्माण कार्य अंतिम चरण में है और वर्ष के अंत तक इसके पूरा होने की उम्मीद है।
उन्होंने अक्तूबर के पहले सप्ताह में प्रस्तावित विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह में राज्यपाल को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया। कुलपति ने बताया कि जापान, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका के प्रतिष्ठित बागवानी विश्वविद्यालयों के साथ एमओयू साइन किए जा चुके हैं। कुलपति ने फ्लोरिकल्चर विभाग के विद्यार्थियों और वैज्ञानिकों की ओर से सूखे फूलों से तैयार विशेष पुष्पगुच्छ भेंट किए। एमएचयू में विकसित वैल्यू एडेड उत्पाद जैसे क्रीमी हनी, फालसा जूस, मैंगो कैंडी, आम पन्ना जैम, कमलम, आम और अमरूद से बने उत्पादों की टोकरी भी भेंट की।