फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: अलग-अलग फीडर में बंटेगा भार, सुधरेगी बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। शहरवासियों को निर्बाध बिजली देने के लिए बिजली निगम की ओर फीडरों में ढांचागत सुधार किया जा रहा है। 33 केवी हांसी रोड पावर हाउस पर बिजली का ज्यादा लोड होने के कारण, यहां के पहले से बने दो फीड़रों में से एक नया फीडर सैशन मार्ग फीडर तैयार किया जाएगा।
इस फीडर को तैयार करने में निगम की 35 लाख रुपये की राशि खर्च होगी। इसमें 1400 मीटर की एचटी केबल व जरूरत अनुसार नए पोल लगाकर नए फीडर से शहरवासियों को बिजली आपूर्ति की जाएगी। विदित हो कि पिछले वर्ष बिजली का ज्यादा लोड होने के कारण
विज्ञापन

यहां से दो नए फीडर 11 केवी का न्यू राजीव कॉलोनी फीडर व 11 केवी हांसी रोड फीडर तैयार किया गया था। बावजूद इसके 2024 में इन फीडरों का बिजली लोड 240 एंपियर हो गया था। अब निगम की ओर से इस लोड को कम करने के लिए एक नया फीडर शैनन मार्ग के नाम से तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके कार्य के लिए निगम की ओर से प्राक्कलन तैयार कर लिया गया है। जल्द ही किसी इलैक्ट्रिक कंपनी को इसका टेंडर देकर यह कार्य किया जाएगा।
ट्रिपिंग से मिलेगी निजात: न्यू राजीव कॉलोनी व हांसी रोड फीडर पर ज्यादा लोड होने के कारण यहां लगातार ट्रिपिंग की समस्या हो रही थी।
इसे देखते हुए बिजली निगम की ओर से इसका लोड नया फीडर बनाकर उसमें विभाजित किया जाएगा। इस सुविधा के होने से लोगों को बिजली ट्रिपिंग की समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें