फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कथा को विश्राम, शहर में लगा भीषण जाम, लोग घंटों रहे परेशान

Sun, 24 May 2026 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
घरौंडा नई अनाज मंडी में चल रही श्री ​शिव महापुराण कथा के समापन पर पंडित प्रदीप मिश्रा का हाथ हि
विज्ञापन
करनाल/ घरौंडा। नई अनाज मंडी में पिछले एक सप्ताह से चल रही श्री शिव महापुराण कथा को शनिवार को विश्राम दिया गया। कथा के बाद जैसे ही श्रद्धालु अपने घरों की ओर निकले तो घरौंडा में भीषण जाम लग गया। वाहन नहीं मिलने से घंटों श्रद्धालु तेज धूप में यहां से वहां भटकते रहे। बाद में पुलिसकर्मियों ने मोर्चा संभाला और आने वाले सभी वाहनों में श्रद्धालुओं को स्थान दिलाया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंतिम दिन कथा सुबह 8 से 11 बजे तक चली। इसके बाद श्रद्धालु जैसे ही नई अनाज मंडी से निकले तो सड़कों पर जाम लग गया। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि मंडी से संत निरंकारी भवन तक करीब एक किलोमीटर तक पहुंचने में श्रद्धालुओं को दो घंटे तक का समय लगा। विशेष तौर पर बुजुर्गों बच्चों और महिलाओं को परेशानी झेलनी पड़ी। तेज धूप में लोग परेशान हुए। ऐसे में श्रद्धालु जीटी रोड के ऊपर से गुजरने वाले पुल की छांव में बैठ गए। इससे जीटी रोड भी ब्लॉक हो गया।
जीटी रोड पर अचानक हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने से रोडवेज और निजी बसें कम पड़ गई। रोडवेज की ओर से 35 अतिरिक्त बसें लगाई गई थीं। जब वाहन नहीं मिले तो बड़ी संख्या में लोग सड़क के बीच में खड़े हो गए। इससे दिल्ली और करनाल की ओर जाने वाले मार्ग पर लंबा जाम लग गया। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस ने श्रद्धालुओं को ट्रैक्टर-ट्रॉली, निजी कार, ऑटो और अन्य उपलब्ध वाहनों में बैठाकर भेजना शुरू किया।
विज्ञापन

तीन किलोमीटर दूर पार्किंग, गर्मी में बढ़ी परेशानी

कथा स्थल से करीब तीन किलोमीटर दूर बनाई गई पार्किंग ने भी लोगों की परेशानी बढ़ाई। यमुनानगर से आई ब्रह्मी देवी ने बताया कि इतनी गर्मी में पार्किंग तक पहुंचने के लिए तीन बार रास्ते में बैठना पड़ा। पटियाला से आईं बुजुर्ग लखविंद्र कौर ने कहा कि भीड़ इतनी ज्यादा थी कि पैर रखने तक की जगह नहीं मिल रही थी। किसी तरह जीटी रोड तक पहुंचे, लेकिन दो घंटे से बस का इंतजार कर रहे।

घरौंडा नई अनाज मंडी में चल रही श्री शिव महापुराण कथा के समापन पर पंडित प्रदीप मिश्रा का हाथ हि

Next
AU ऐप में पढ़ें