फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: घर जाने की खुशी और महंगी... चार गुना तक बढ़ाया किराया

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के डिब्बे में चढ़ने के लिए मारामारी करते यात्री। संवाद
विज्ञापन
करनाल। दिवाली पर अपनों के बीच पहुंचने की खुशी इस बार हजारों प्रवासी नौकरीपेशा लोगों को महंगी पड़ रही है। त्योहार पर घर लौटने की मांग बढ़ते ही निजी बस संचालकों ने किराये में कई गुना तक बढ़ोतरी कर दी है। सामान्य दिनों में जिस सफर के लिए सात-आठ सौ रुपये खर्च होते थे, उसके लिए अब तीन हजार रुपये तक चुकाने पड़ रहे हैं। रेलवे में लंबी वेटिंग और सरकारी बसों की सीमित उपलब्धता के चलते यात्रियों के पास महंगी टिकट खरीदने के अलावा दूसरा विकल्प भी कम है। ऐसे में त्योहार की छुट्टी मनाने की तैयारी बजट बिगाड़ रही है।
विज्ञापन




दिल्ली से उत्तर प्रदेश, बिहार, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर की ओर जाने वाले प्रमुख मार्गों पर किराये में उछाल देखा जा रहा है। ऑनलाइन बुकिंग प्लेटफॉर्म पर दिवाली से पहले के दिनों में टिकटों की मांग बढ़ी है। इसका असर किराये पर साफ दिखाई दे रहा है। दिल्ली से लखनऊ का वॉल्वो टिकट सामान्य दिनों में करीब 716 रुपये में मिल जाता है, जबकि अब इसकी कीमत तीन हजार रुपये तक पहुंच गई है।



उधमपुर के लिए 800 रुपये वाला टिकट भी करीब 2800 से 3200 रुपये में मिल रहा है। स्लीपर बसों का किराया इससे भी अधिक है। हालांकि कुछ वेबसाइट पर कूपन और ऑफर के जरिये सीमित राहत भी मिल रही है।
विज्ञापन




इन मार्गों पर किराये में भारी उछाल



दिल्ली से कानपुर का सामान्य किराया करीब 700 रुपये है, जो अब 2900 रुपये तक पहुंच गया है। वाराणसी के लिए टिकट 3200 रुपये में मिल रहा है। लखनऊ का 749 रुपये वाला टिकट 2839 रुपये, आगरा का 346 रुपये वाला टिकट 1324 रुपये और चंडीगढ़ का 400 रुपये वाला टिकट 1582 रुपये में उपलब्ध है। उधमपुर के लिए 800 रुपये का टिकट 2812 रुपये तक पहुंच गया है।



पहले रेल टिकट की वेटिंग, अब महंगी बस का सहारा



सेक्टर-4 औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले अंकुश, सुनील, शंकर और सोनम ने बताया कि उन्हें दिवाली पर लखनऊ जाना है। सितंबर में रेल टिकट बुक कराने का प्रयास किया था, लेकिन लंबी वेटिंग के कारण टिकट कन्फर्म होने की उम्मीद कम थी। काम की व्यस्तता में पहले बस टिकट भी बुक नहीं करा पाए। अब घर पहुंचना जरूरी है, इसलिए महंगा किराया देना पड़ रहा है। वहीं, उधमपुर जाने वाले जितेंद्र ने कहा कि त्योहार के समय निजी बस संचालक यात्रियों की मजबूरी का फायदा उठाते हैं। सरकारी बसों का समय भी भरोसेमंद नहीं है। ऐसे में निजी बसों का महंगा सफर ही विकल्प बचता है।

रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के डिब्बे में चढ़ने के लिए मारामारी करते यात्री। संवाद

रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के डिब्बे में चढ़ने के लिए मारामारी करते यात्री। संवाद

रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के डिब्बे में चढ़ने के लिए मारामारी करते यात्री। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें