जरूरत मंद को कान की मशीन भेंट करते नारायण सेवा संस्थान शाखा असंध के सदस्य। संस्थान
असंध। नारायण सेवा संस्थान शाखा असंध की ओर से मानव सेवा की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए एक जरूरतमंद माता को नि:शुल्क कान की मशीन भेंट की गई। शाखा संयोजक अक्षय ने बताया कि कोई भी दिव्यांग भाई–बहन, जिन्हें व्हीलचेयर, बैसाखी या कान की सुनने की मशीन नि:शुल्क चाहिए, वे संस्थान से संपर्क कर सकते हैं। अक्षय ने जानकारी दी कि 15 दिसंबर को नरवाना व 22 को पटियाला में नि:शुल्क कृत्रिम अंग नाप शिविर का आयोजन होगा, जिसमें सभी जरूरतमंद लाभ उठा सकते हैं। नारायण सेवा संस्थान कैथल की ओर से 8 से 14 दिसंबर तक कैथल में भागवत कथा का आयोजन होगा। संवाद