फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: भागवत कथा में सुनाया वामन अवतार का प्रसंग

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कथा के दौरान संतोष दहिया को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित करते कथा व्यास पंडित पवन भा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। सेक्टर 13 के सीनियर सिटीजन फोरम में चल रही लोहड़ी एवं मकर संक्रांति के अवसर पर संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का शनिवार को चौथा दिन रहा। कथावाचक पंडित पवन भारद्वाज ने भक्तों को भगवान वामन अवतार व समुद्र मंथन का प्रसंग सुनाया।
उन्होंने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा सुनने से मनुष्य के कई जन्मों के पापों का क्षय हो जाता है। हमें भागवत कथा सुनने के साथ-साथ उसकी शिक्षाओं पर भी अमल करना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वामन अवतार के रूप में भगवान विष्णु ने राजा बलि को यह शिक्षा दी कि दंभ और अंहकार से जीवन में कुछ भी हासिल नहीं होता और यह धन संपदा क्षण भंगुर होती है। इसलिए इस जीवन में परोपकार करो। उन्होंने बताया कि अहंकार, गर्व, घृणा और ईर्ष्या से मुक्त होने पर ही मनुष्य को ईश्वर की कृपा प्राप्त होती है।
विज्ञापन

ईषालु व्यक्ति अपने जीवन में कभी तरक्की नहीं कर सकता। ऐसे व्यक्तियों को भगवान सूर्य, वायु, नदियों, बादलों व वृक्षों इत्यादि से प्रेरणा लेनी चाहिए। भगवान सूर्य बिना किसी भेदभाव के सृष्टि के सभी प्राणियों को अपना प्रकाश देते हैं। वायु सभी जीवों में प्राणों का संचार करती है। इस अवसर पर दीनानाथ शर्मा, सुभाष गौड़, बीबी जिंदल, चंद्र शेखर दुआ, समाजसेवी ओपी गुलयानी, मोहन कड़कोटी, मुख्य यजमान लाला वरुण गर्ग, परमजीत शर्मा, मोनू शर्मा व पवन कौशिक प्रिंसिपल सहित अन्य मौजूद रहे।

11सीटीके02 : किला रोड बाजार के सामने बने सार्वजनिक शौचालय के बाहर लगी महिलाओं की लाइन।

11सीटीके02 : किला रोड बाजार के सामने बने सार्वजनिक शौचालय के बाहर लगी महिलाओं की लाइन।

11सीटीके02 : किला रोड बाजार के सामने बने सार्वजनिक शौचालय के बाहर लगी महिलाओं की लाइन।

11सीटीके02 : किला रोड बाजार के सामने बने सार्वजनिक शौचालय के बाहर लगी महिलाओं की लाइन।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें