संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। नागरिक अस्पताल में आईसीयू-एचडीयू का उद्घाटन फिर टल गया है। 17 सितंबर को इसका उद्घाटन होना था लेकिन काम पूरा नहीं होने से इसे स्थगित करना पड़ा है। मरीजों का इंतजार और बढ़ गया है।
अस्पताल में आईसीयू और एचडीयू जैसी आधुनिक सुविधाओं की कमी के कारण गंभीर रोगियों का इलाज पहले पर्याप्त संसाधनों के बिना किया जा रहा था। नए वार्ड के बनने के बाद मरीजों को अत्याधुनिक देखभाल उपलब्ध हो सकेगी, लेकिन निर्माण में लगातार देरी ने स्वास्थ्य सेवाओं पर दबाव बढ़ा दिया है। नागरिक अस्पताल से प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. बलवान सिंह ने कहा कि फिलहाल कोई निश्चित तारीख तय नहीं की गई है लेकिन 25 सितंबर को उद्घाटन होने की संभावना है।