करनाल। श्री राम मंदिर सेक्टर-8 में कार्तिक मास के अवसर पर पंडित हरीश शास्त्री ने कार्तिक कथा का महत्व समझाया। अनु खट्टर ने अंबे मां, अंबे मां, मुझे ऐसा वर दीजिए मैं सदा सुहागन रहूं जिंदगी भर के लिए और ओ गंगा मैया, ओ गंगा मैया जब तक गंगा मैया में पानी रहे, मेरे सजना तेरी जिंदगानी रहे भजन गाया। करवाचौथ की कथा को श्रद्धालुओं ने बड़े ही श्रद्धा भाव से सुना। हवन में मुख्य यजमान वेद दुआ और सरोज दुआ के साथ सभी श्रद्धालुओं ने आहुतियां डाली। इस अवसर पर रविंद्र तनेजा, रेनू तनेजा, अंजू बाला, रविंद्र बत्रा, प्रवीण बत्रा, मुरारी बत्रा, अशोक मदान व अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे। संवाद