नीलोखेड़ी। हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान के सभागार में हरियाणा ग्रामीण आजीविका मिशन का चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहा है। निदेशक डॉ. वीरेंद्र चौहान ने प्रतिभागियों से मिशन के कार्य और प्रशिक्षण पर फीडबैक लिया और उन्हें अपने फील्ड अनुभव साझा करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जब गांव आत्मनिर्भर बनेंगे, तभी भारत सशक्त और समृद्ध बनेगा। हरियाणा में वर्तमान में लगभग 70,000 स्व-सहायता समूह सक्रिय हैं, जिनमें साढ़े पांच लाख से अधिक महिलाएं सशक्त हो चुकी हैं। ग्रामीण विकास मंत्रालय के प्रतिनिधि आइजैक फ्रांसेस राजिंदर, स्टेट प्रोजेक्ट मैनेजर देविंद्र, सोनल शर्मा, सौरभ अरोड़ा व अन्य उपस्थित रहे। संवाद