फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: ग्राम सचिवों को बताया स्वच्छता का महत्व

Sat, 23 Nov 2024 05:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। विश्व शौचालय दिवस के उपलक्ष्य में 10 दिसंबर तक जिले में तीन सप्ताह का हमारा शौचालय : हमारा सम्मान अभियान शुरू किया गया है। इसी कड़ी में शुक्रवार को खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में आयोजित बैठक में जिला कार्यक्रम प्रबंधक राजकुमार संधू ने ग्राम सचिवों को स्वच्छता का महत्व बताया।
खंड कार्यालय करनाल में नवनियुक्त ग्राम सचिवों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका अदा करती है। हमें स्वच्छता को संस्कार के रूप में ग्रहण करना होगा और उसे अमलीजामा पहनाने के लिए अपनी गली से, अपने मोहल्ले से, अपने गांव से शुरुआत करनी होगी।
विज्ञापन

उन्होंने अपील की कि सभी ग्राम सचिव अपने-अपने गांव में स्वच्छता संबंधी गतिविधियों के लिए आंगनबाड़ी वर्करों, आशा वर्करों, स्वयं सहायता समूह की सभी महिलाओं तथा अन्य गांव वासियों के सहयोग से कार्यक्रम आयोजित करवाएं। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सार्वजनिक भवनों में पहले से निर्मित सामुदायिक शौचालयों को साफ व स्वच्छ रखें।
विज्ञापन

खंड कार्यक्रम प्रबंधक पूर्णचंद सैनी ने कहा कि स्वच्छता एक सामूहिक कार्य है, इसे सामूहिक प्रयासों से ही सफल बनाया जा सकता है। उन्होंने कहागीले व सूखे कचरे के लिए अलग-अलग कूड़ेदान का प्रयोग करें। इस मौके पर सामाजिक शिक्षा एवं पंचायत अधिकारी (एसईपीओ) प्रदीप चिकारा, सरपंच रणजीत सिंह सुभरी, ग्राम सचिव राकेश, विवेक कुमार, खुशबू पूनम, सुनीता शर्मा, दीपक, सोहन सिंह, प्रीति, शक्ति सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें