फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मेजबान टीम ने कुरुक्षेत्र को सात विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से निशान पब्लिक स्कूल में 11 दिवसीय एंटर क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन तीन मुकाबले हुए। पहला मुकाबला प्रताप क्रिकेट अकादमी और कुरुक्षेत्र क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। जिसमें मेजबान टीम ने कुरुक्षेत्र की टीम को सात विकेट से हराकर जीत अपने नाम की।
पहले बल्लेबाजी करते हुए कुरुक्षेत्र क्रिकेट अकादमी ने 10 विकेट खोकर 133 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रताप क्रिकेट अकादमी की टीम ने 26.2 ओवर में तीन विकेट खोकर जीत हासिल की। मेजबान टीम के गेंदबाज गर्व ने आठ ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। इनका साथ देते हुए वंश ने आठ ओवर में 21 रन देकर 3 विकेट अपने नाम की। बल्लेबाजी में जसवीर ने 58 बॉल पर 55 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का दूसरा मैच टर्फ क्रिकेट अकादमी और बाला जी क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टर्फ क्रिकेट अकादमी ने 40 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते उतरी बालाजी क्रिकेट अकादमी मात्र 76 के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। टर्फ क्रिकेट अकादमी के गेंदबाज कुश जैन ने 8 ओवर में 32 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए और अपनी टीम को जीत दिलवाई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का तीसरा मुकाबला इंदूश क्रिकेट अकादमी और राठी क्रिकेट अकादमी के बीच खेल गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंदूश क्रिकेट अकादमी ने 40 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 206 रन का बड़ा स्कोर बनाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राठी क्रिकेट अकादमी 40 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 192 रन ही बना पाई। राठी क्रिकेट अकादमी के बल्लेबाज अंश ने 74 बॉल पर 70 रन की पारी खेली, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। पहले मैच में गर्व दूसरे मैच में कुश जैन और तीसरे मैच में ईशान लोहन को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। प्रतियोगिता में कुल 10 टीमें भाग ले रही हैं, जिसमें तीन करनाल , एक पानीपत, एक कैथल, दो चंडीगढ़, एक अंबाला व एक कुरुक्षेत्र की टीम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें