फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं से अश्लील हरकतें करने पर हेड टीचर को धुना

Thu, 08 May 2014 11:36 PM IST
अमर उजाला करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
खंड के एक गांव के मिडिल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकतें करने के हेड टीचर की ग्रामीणों ने जमकर धुनाई कर दी। मामले की सूचना थाना इंद्री पुलिस को दी गई।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी अध्यापक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस ने छात्राओं से भी मामले की जानकारी ली, परंतु शाम होते-होते छात्राओं से अश्लील हरकत करने के मामले में पंचायती तौर पर समझौता हो गया। पुलिस इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रही है।

जानकारी के अनुसार खंड के एक गांव के मिडिल स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं ने मुख्य अध्यापक पर अश्लील हरकतें करने का आरोप जड़ दिया। छात्राओं ने यह बात परिजनों को बताई। परिजनों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। ग्रामीणों ने स्कूल में पहुंचकर जमकर बवाल काटा।
विज्ञापन


पुलिस ने थाने ले जाकर अध्यापक से मामले की पूछताछ की। वहां पर मौजूद लोगों ने बताया कि छात्राओं ने मुख्याध्यापक पर चपरासी का कार्य करवाने का आरोप भी लगाया। थाना इंद्री प्रभारी सूबे सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि स्कूल का मुख्य अध्यापक छात्राओं से अश्लील हरकतें करता है।

ग्रामीणों की शिकायत पर आरोपी को थाने लाया गया। छात्राओं ने बताया कि आरोपी अध्यापक उनसे स्कूल परिसर में खड़ी घास कटवाता है और पानी पिलाने के लिए कहता है। मिडिल स्कूल में सभी छात्र-छात्राओं को केवल एक ही अध्यापक पढ़ाता है। ग्रामीण अध्यापक के तबादले पर अड़े थे, वहां पर मौजूद खंड शिक्षा अधिकारी ने आरोपी अध्यापक का तबादला करने का आश्वासन दिलाया है।

दूसरे अध्यापक को भेजा जाएगा
खंड शिक्षा मौलिक अधिकारी कपूर चंद ने बताया कि दोनों पक्षों में पंचायती तौर पर समझौता हो गया है। किसी दूसरे अध्यापक को गांव में भेजा जाएगा। फिलहाल आरोपी अध्यापक को छुट्टी पर भेजा गया है। मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें