फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नपा प्रधान की कुर्सी के लिए फिर बढ़ी सरगर्मी

Tue, 19 Nov 2013 12:50 AM IST
करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
नगरपालिका प्रधान के चुनाव की तारीख निश्चित होने से शहर में राजनैतिक गहमागहमी तेज हो गई है। नगर पालिका प्रधान पद का चुनाव 22 नवंबर को दोपहर बाद तीन बजे नगर पालिका परिसर में एसडीएम मुकुल कुमार की देखरेख मेें होगा।
विज्ञापन


इसके लिए नगरपालिका ने अपनी ओर से कार्यवाही करते हुए इस संबंध में सभी पार्षदों को नोटिस जारी कर दिए हैं। इससे पहले 27 मई को नगर पालिका प्रधान मुकेश रानी के खिलाफ उपप्रधान विरेंद्र बंसल पक्ष की ओर से अविश्वास प्रस्ताव लाकर उन्हें पद से हटा दिया था।

 इसके बाद नगर पालिका के उपप्रधान विरेंद्र बंसल कार्यकारी प्रधान के रूप में कामकाज देख रहे हैं। नगर पालिका प्रधान पद के लिए वार्ड दो की पार्षद प्रवीन रानी व वार्ड सात की मुकेश रानी प्रबल दावेदार हैं। दूसरी ओर तरावड़ी के पार्षद दो गुटाें में बटे हैं। लेकिन नगरपालिका के कार्यकारी उपप्रधान विरेंद्र बंसल का गुट ज्यादा मजबूत है। इसके चलते वह दोनों में से जिस ओर जाएंगे, वही नगरपालिका का प्रधान होगा।
विज्ञापन


 नगर पालिका का अगला प्रधान कौन होगा अभी यह कहना तो मुश्किल है, लेकिन मुकेश रानी के साथ पिछले अनुभव को देखकर लग रहा है कि इस बार प्रधान पद का ताज प्रवीन रानी के सीर पर सजने की प्रबल संभावनाएं हैं। इसके लिए प्रवीन रानी ने तारीख निश्चित होने के तुरंत बाद पार्षदों से संपर्क करना शुरू कर दिया है।
नगर पालिका के कुल 15 पार्षद हैं और दो वोट विधायक व सांसद के हैं। कुल 17 वोटों में से प्रधान पद पर काबिज होने वाले उम्मीदवार को बहुमत के लिए नौ वोटों की जरूरत होगी। इस बारे में नगरपालिका सचिव सुशील कुमार ने बताया कि चुनाव अधिकारी एसडीएम मुकुल कुमार की ओर से प्रधान पद के चुनाव के लिए 22 नवंबर की तारीख निश्चित हुई है और इसके लिए सभी पार्षदों को बैठक के लिए नोटिस भेजने के साथ-साथ अन्य तैयारियां शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें