फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलीथिन में मिला मासूम का अधजला शव

Wed, 04 Jun 2014 12:11 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर बसताड़ा पावर हाउस के सामने गंदे नाले में से पुलिस ने एक दो वर्षीय बच्ची का शव पॉलीथिन में लिपटा हुआ बरामद किया है। शव का मुंह व हाथ जले होने के निशान थे।
विज्ञापन


पुलिस ने बच्ची की हत्या कर नाले में फेंकने की आशंका जताई है। एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर शव की जांच की। पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है। मंगलवार को दोपहर बाद हरिओम नर्सरी में कार्य करने वाले एक मजदूर ने मधुबन पुलिस को सूचना दी कि बसताड़ा पावर हाउस के सामने बने गंदे नाले में एक बच्ची का शव पॉलीथिन में लिपटा पड़ा है।

पुलिस को सूचना मिलती है मधुबन थाना प्रभारी जनक राज भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और मामले की सूचना एफएसएल टीम को सूचना दी। एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर बच्ची के शव को नाले से बाहर निकाला और शव की जांच की।
विज्ञापन


जांच में शव लगभग दो वर्षीय मासूम बच्ची का पाया गया। बच्ची के शव मिलने से आसपास के सैकड़ों लोग एकत्रित हो गए। मासूम बच्ची के शव को लेकर लोगों में विभिन्न प्रकार की चर्चाएं थी।

बच्ची ने डाइपर पहना हुआ था बाकी शरीर नग्न अवस्था में था। पुलिस को आशंका है कि बच्ची की हत्या करके शव को नाले में फेंक दिया है। बच्ची का मुंह व हाथ झुलसी हुई अवस्था में दिखाई दे रहे थे और बुरी तरह से अकड़ा हुआ था जिससे आशंका जताई जा रहीे है कि शव दो या तीन दिन पहले फेंका हुआ है।
   
थाना प्रभारी जनक राम ने बताया कि हरिओम नर्सरी में कार्यरत किसी व्यक्ति ने सूचना दी कि नाले में एक शव पड़ा है। मौके पर पुलिस व एफएसएल टीम ने पहुंचकर जांच की तो एक पॉलीथिन में लिपटी हुए लगभग दो वर्षीय मासूम बच्ची का शव था। शव को जलाने जैसे मुंह व हाथ पर जलाने जैसे निशान थे। बच्ची की हत्या करके फेंकने की आशंका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें