फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: शिविर में छात्राओं की हीमोग्लोबिन स्तर की हुई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। राजकीय महिला महाविद्यालय में वीरवार को रेडक्रास समिति एवं रेड रिबन क्लब की ओर से हीमोग्लोबिन जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में एनीमिया की रोकथाम, स्वास्थ्य जागरूकता एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता पैदा करना था। इस दौरान छात्राओं के हीमोग्लोबिन स्तर की जांच की गई, ऐसे में जिन छात्राओं में हीमोग्लोबिन का स्तर कम पाया गया उन्हें आयरन की गोलियां वितरित की गई। डाॅ सुमन चाैधरी ने छात्राओं को एनीमिया से बचाव, संतुलित आहार और आयरन युक्त खाद्य पदार्थों के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने छात्राओं को समय-समय पर स्वास्थ्य जांच करवाने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य डाॅ विवेक रंगा ने कहा कि विद्यार्थियों का स्वस्थ रहना उनके शैक्षणिक एवं व्यक्तिगत विकास के लिए बेहद जरूरी है। इस माैके पर डाॅ दुर्गेश, अंकिता, डाॅ ममता, संगीता और मनीला सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें