संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। गांव स्टोंडी के आरोग्य मंदिर में वीरवार को आयुष विभाग की ओर से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। डॉ भावना गुप्ता ने कहा कि बढ़ती आयु के साथ स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बचाव के लिए संतुलित आहार, नियमित दिनचर्या और योग को अपनाना चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने लोगों को आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। वहीं योग प्रशिक्षण राजेश देवगन ने आमजन को सूक्ष्म व्यायाम, गर्दन, कंधो, घुटनों और जोड़ों के लिए विशेष योग क्रियाओं और ताड़ासन, वज्रासन मंडूकासन, भुजंगासन, अनुलोम- विलोम और कपालभाती प्राणायाम का अभ्यास करवाया। उन्होंने नियमित रूप से दैनिक दिनचर्या में योग को शामिल करने के लिए प्रेरित किया। इस माैके पर ग्रामीण लोग मौजूद रहे।