करनाल। प्रदेश के राजकीय महाविद्यालयों में शिक्षकों की कमी, प्राध्यापकों के लंबित वित्तीय लाभ और सेवानिवृत्ति आयु तक के मुद्दे पर ऑल हरियाणा गवर्नमेंट कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा से मुलाकात की।
प्रधान डॉ. राजेश रांझा ने खाली पदों पर जल्द प्राध्यापकों की नियुक्ति या उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की। शिक्षा मंत्री ने आश्वासन दिया कि ग्रिवेंस पोर्टल 26 नवंबर तक खुला रहेगा। इस दौरान शिक्षकों की वास्तविक और जायज शिकायतों का शीघ्र समाधान किया जाएगा।
ग्रामीण सेवा की बाध्यता से अटके वित्तीय लाभ, सरकारी और एडेड कॉलेजों में समान सेवानिवृत्ति आयु की मांग पर भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखने और सकारात्मक प्रयास करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त निदेशक अंजू मनोचा से भी शिक्षकों की व्यावहारिक समस्याओं पर चर्चा की।प्रतिनिधिमंडल में उपप्रधान लेफ्टिनेंट डॉ. गुरप्रीत कौर, महासचिव लेफ्टिनेंट अनिल बडगुजर और संयुक्त सचिव सोनू गुरेरा आदि मौजूद रहे। ब्यूरो