फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: निराश्रित बच्चों को सरकार दे रही 2300 रुपये की मासिक वित्तीय सहायता

Wed, 08 Apr 2026 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। हरियाणा सरकार की ओर से निराश्रित बच्चों को 2300 रुपये प्रतिमाह वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि जिले में 21 वर्ष तक की आयु के ऐसे बच्चे, जिनके माता-पिता का निधन हो चुका है, या पिता पिछले दो वर्षों से घर से अनुपस्थित हैं, अथवा माता-पिता लंबी सजा (एक वर्ष या उससे अधिक) काट रहे हैं या मानसिक एवं शारीरिक अक्षमता के कारण बच्चों की देखभाल नहीं कर पा रहे, वे इस योजना का लाभ ले सकते हैं। बच्चे के अभिभावक की वार्षिक आय 2 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। एक परिवार के अधिकतम दो बच्चों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें