फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: निगम टीम ने वार्ड-15 का दौरा कर जानी समस्याएं

Wed, 08 Apr 2026 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। शहर के वार्ड नंबर-15 में बुधवार को नगर निगम की टीम के निरीक्षण में सीवरेज व्यवस्था की बदहाल स्थिति सामने आई। कई स्थानों पर टूटे मैनहोल और नालों में सीधे सीवरेज कनेक्शन का पानी बहता मिला। समाधान के निर्देश दिए गए। निगम टीम ने गोरसी मोहल्ला, मिठन मोहल्ला, होली घाटी, चौधरी घाटी, कोट मोहल्ला, जोड़िया कुआं, सेवक सभा, सोरियो कुआं, श्री शंभूनाथ मोहल्ला, कुमार कुआं, लाल कुआं मोहल्ला और श्री हनुमान गली आदि का दौरा किया। इस दौरान ललित चौधरी, प्रवीण गुप्ता, कुलदीप गुप्ता (जौनपुरी) आदि से विभिन्न समस्याओं का फीडबैक लिया। टीम में कनिष्ठ अभियंता रवि, दीपक, एमई सतीश मित्तल, संजय शर्मा, मेयर प्रतिनिधि बृज गुप्ता, पार्षद प्रतिनिधि युद्धवीर सैनी आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें