असंध। हैफेड शुगर मिल असंध के अंतर्गत आने वाले गांव के किसानों को गन्ना तकनीकी मिशन योजना के तहत वर्ष 2025-26 में गन्ने की नोटिफाइड / सिफारिश की गई किस्मों की बिजाई के लिए अनुदान राशि दी जा रही है। इसके तहत किसानों को सिंगल बड मेथड से बिजाई करने पर तीन हजार रुपये प्रति एकड़, सीड नर्सरी तैयार करने के लिए पांच हजार प्रति एकड़, किस्म सीओ 15023 लगाने पर पांच हजार प्रति एकड़ और किस्म 15023 बेचने पर पांच हजार रुपये प्रति एकड़ मिलेगा। सहायक गन्ना विकास अधिकारी असंध डाॅ. सूरजभान ने कहा कि योजना के लिए कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की वेबसाइट http://www.agriharyana.gov.in/ पर 20 जनवरी तक आवेदन करना होगा। अधिक जानकारी के लिए किसान संबंधित कृषि विकास अधिकारी या सहायक गन्ना विकास अधिकारी से संपर्क कर सकता है। एक किसान अधिकतम पांच एकड़ तक का लाभ ले सकता है। संवाद