फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पेयजल शुद्धिकरण में खानापूर्ति, सेहत से हो रहा खिलवाड़

विज्ञापन
राम नगर में आता गंदा पानी स्वयं
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। नगर निगम की ओर से शहर में ट्यूबवेल आधारित पेयजल व्यवस्था है। लगभग हर ट्यूबवेल पर क्लोरीन मिलाने की व्यवस्था भी की गई है। इसके बावजूद शहर की कई कॉलोनियों में बदबूदार और गंदा पानी आ रहा है। इसे पीने से लोग बीमार हो रहे हैं। इससे बचने के लिए ज्यादातर लोगों ने अपने घरों में पानी निथारने की मशीनें एवं आरओ लगवा रखे हैं।
सबसे ज्यादा समस्या पुराने शहर के अंतर्गत आने वाले इलाके में हैं। शहर के बाहरी क्षेत्र में स्थित कॉलोनियों में भी गंदा, बदबूदार, काला और पीला पानी आता है। लोगों का कहना है कि शिकायत के बाद भी निगम की ओर से उन्हें राहत नहीं मिल पाई है। अमर उजाला की टीम ने सोमवार को शहर की शिव कॉलोनी, रामनगर, जनकपुरी और अशोक नगर का दौरा कर पेयजल के हालात जाने। लोगों ने बताया कि आरओ का इस्तेमाल करने के बाद भी उनके घरों में पीने योग्य पानी नहीं आता। किसी को पानी की बोतल का सहारा लेना पड़ता है तो किसी को दूरदराज से पानी भरकर लाना पड़ता है।
विज्ञापन

लोगों ने सप्लाई के पानी को बर्तन में भरकर दिखाया। जिसमें कालापन और पीला पन भी साफ देखने को मिला। लोगों ने कहा कि ये पानी जर्जर पेयजल लाइनों की क्षतिग्रस्त होने और उनमें सीवर का पानी मिलने की वजह से आ रही है। वहीं, निगम अधिकारियों का कहना है कि शहर में करीब 180 ट्यूबवेल से पीने के पानी की सप्लाई दी जा रही है। भूजल की सप्लाई में क्लोरिन मिलाने की व्यवस्था तो की है फिर भी अगर कही खराब पानी आता है तो उसका भी समय पर समाधान करा दिया जाता है।


लोगों का कहना हैकॉलोनी में पिछले कई दिनों से गंदा और रेत युक्त आता है। पानी से बदबू भी आती है। कई बार तो पानी में रेत के साथ काई भी आ जाती है। इससे पूरी गली के लोग परेशान हैं। शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं होती। - बबली, अशोक नगर



पानी में कालापन रहता है। किसी भी बर्तन में पानी भरने के बाद काला पदार्थ से देखा जा सकता है। इस पानी से दुर्गंध भी आती है। इसकी वजह से दूसरी जगह से पीने का पानी लाना पड़ता है या आरओ से पानी साफ करके ही पीया जाता है। - पूनम, जनकपुरी
कॉलोनी में तेलीय पानी आता है। पानी भरने के बाद इसके ऊपर तेल जैसी परत जमने लगती है। इसे हाथ में लेकर रगड़ते हैं तो तेल जैसा महसूस होता है। इसका रंग भी पीला होता है। ये पानी पीने योग्य नहीं है। इससे कॉलोनी के लोग काफी परेशान हैं। - ऊषा, रामनगर
गर्मियों में तो पानी का दबाव बहुत कम होता है। मुश्किल से घरों तक पानी पहुंच पाता है। अब पिछले चार दिन से सप्लाई में पीने योग्य पानी नहीं आ रहा। कई बार पानी की बोतल मंगवाकर गुजारा करना पड़ता है। - विनोद, शिव कॉलोनी।
विज्ञापन



शहर में पीने के पानी की सप्लाई ट्यूबवेल से हो रही है। सभी ट्यूबवेल पानी क्लोरिन मिलाने की व्यवस्था की गई है। अगर कहीं पेयजल संबंधित शिकायत आती है तो उसे भी तुंरत दूर करवाया जाता है। -सतीश शर्मा, एक्सईएन, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें