बेहोशी की हालत में पीड़िता को अलसुबह घर के बाहर छोड़ गया आरोपी
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के ही एक व्यक्ति ने बच्ची को नशीला पदार्थ देकर बेहाश किया फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी शुक्रवार अलसुबह तीन बजे बच्ची को उसके घर के बाहर छोड़कर भाग गया। परिजनों ने बच्ची को बेहोशी की हालत में देखा और उसके मुंह से नशीले पदार्थ की गंध आ रही थी। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल करवा नशीला पदार्थ देने और दुष्कर्म की पुष्टि की है। आरोपी गायब बताया जा रहा है।
बच्ची के परिजनों के अनुसार आरोपी दो बच्चों का पिता और नशे का आदि है। पहले भी गांव में उसकी नशे की काफी शिकायतें आती रही हैं। परिजनों का कहना है कि आरोपी वीरवार रात 11 बजे बच्ची को बहला फुसला कर ले गया और चार घंटे बाद उसे नशे की हालत में उनके घर के बाहर छोड़ गया।
मां का आरोप है कि आरोपी ने स्मैक देकर बच्ची के साथ गलत काम किया है। आरोपी के परिजनों पर भी आरोपी का साथ देने के आरोप लगाए हैं। इसके बाद से आरोपी पक्ष की ओर से उनको धमकी दी जा रही है। जिससे पीड़ित परिवार डरा है। थाना सदर प्रभारी तरसेम चंद ने बताया कि नाबालिग से दुष्कर्म की सूचना पर पुलिस रात को ही घटनास्थल पर पहुंच गई थी। प्रारंभिक जांच में बच्ची को नशा देकर दुष्कर्म की बात सामने आई।