फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: छात्राओं को कॉलेज ब्लेजर देकर किया सम्मानित

Fri, 12 Dec 2025 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। राजकीय महिला महाविद्यालय में वीरवार को प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शैक्षणिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक, एनसीसी, एनएसएस, खेलकूद जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं में महाविद्यालय का नाम रोशन करने वाली छात्राओं को कॉलेज ब्लेजर देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नव चेतना मंच के अध्यक्ष एसपी चौहान ने छात्राओं को सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि शिक्षा तभी सार्थक है जब प्रत्येक विद्यार्थी को समान अवसर प्राप्त हो। उन्होंने महाविद्यालय प्रशासन की इस पहल की सराहना करने हुए कहा कि प्रतिभा सम्मान छात्रों की आत्मविश्वास वृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसी के साथ प्राचार्य डॉ. विवेक रंगा ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया और बताया कि महाविद्यालय सदैव छात्र कल्याण को प्राथमिकता देता रहा है। कार्यक्रम में लगभग 50 छात्राओं को सम्मानित किया गया। मंच संचालन डॉ. शिवाली ने किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें