अंबाला छावनी के बाजार में कार्रवाई करती नगर परिषद की टीम। संवाद
- फोटो : katra news
अंबाला। नगर परिषद ने अतिक्रमण के खिलाफ चौथे दिन भी लगातार अभियान चलाया। टीम ने अंबाला-साहा हाइवे सहित बाजारों में सड़क पर रखे सामान को पीछे करवाया, वहीं अंबाला कैंट बस अड्डे के बाहर सड़कों पर खड़ी रेहड़ियों को जब्त किया। इस कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध भी किया, लेकिन पुलिस की मौजूदगी में नगर परिषद की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। इस मौके पर मुख्य सफाई निरीक्षक सुनील दत्त के साथ अन्य विभागीय अधिकारी व होमगार्ड के जवान मौजूद रहे।
अंबाला छावनी के बाजार में कार्रवाई करती नगर परिषद की टीम। संवाद- फोटो : katra news