फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: युवती ने पूछी नहर की गहराई, फिर लगाई छलांग

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। एक युवती मंगलवार को कैथल रोड स्थित नहर पुल पर पहुंची। एक बुजुर्ग से पूछा कि नहर की गहराई कितनी है, जैसे ही बुजुर्ग ने कहा कि नहर बहुत गहरी है, युवती ने तत्काल उसमें छलांग लगा।
सूचना मिलने पर गोताखोरों की टीम ने मौके पर पहुंचकर सर्च अभियान चलाया और कुछ देर में युवती को नहर से बाहर निकाल लिया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि एक युवती नहर के पुल पर पहुंची। उसके चेहरे पर गुस्से के भाव दिख रहे थे। नहर के पुल पर पहुंचकर कुछ दूर चली, फिर वापस लौट आई। इसी बीच वहां से गुजर रहे एक बुजुर्ग के पास पहुंची।
बुजुर्ग से नहर की गहराई ये कहकर पूछी कि उसे नहर में कुछ सामान डालना है। आसपास मौजूद लोगों ने गोताखोर कर्ण को सूचना दी। वे अपनी टीम के साथ पहुंचे और तलाश शुरू की। हालांकि युवती की जान नहीं बचाई जा सकी।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पहचान के लिए मोर्चरी हाउस भिजवा दिया। अनुमान लगाया जा रहा है कि वह आसपास की कॉलोनी की ही रहने वाली हो सकती है। सदर थाना प्रभारी विष्णु मित्र के अनुसार युवती ने नीले रंग का लोअर और ग्रे रंग की टीशर्ट पहन रखी थी।
गले और हाथों में काले धागे भी बंधे थे। पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी की जांच कर रही है और शिनाख्त की हर संभव कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें