फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बुनियाद से मजबूत होगी विद्यार्थियों के भविष्य की नींव

विज्ञापन
विज्ञापन
पीएमश्री स्कूल में मिशन बुनियाद के तहत यात्रा ठहराव कार्यक्रम संपन्न
विज्ञापन


44 स्कूलों के 700 विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों ने लिया हिस्सा

असंध। मिशन बुनियाद से विद्यार्थियों के भविष्य की नींव मजबूत होगी। उन्हें निशुल्क शिक्षा देते हुए प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार किया जाएगा। इसके बाद वे अपने जेईई व नीट की परीक्षा पास करके अपने सपनों को साकार करने के लिए उड़ान भरेंगे। यह कहना है विशेषज्ञों का।
असंध के पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को मिशन बुनियाद के तहत यात्रा ठहराव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। खंड स्तरीय आयोजन में 44 स्कूलों के के कक्षा आठवीं और 10वीं के 700 मेधावी विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों ने हिस्सा लिया। एसडीएम असंध राहुल ने मुख्य अतिथि और डीपीसी ज्योत्सना मिश्रा विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंची। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी असंध बलजीत सिंह ने की। प्रिंसिपल पवन कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया। विकल्प संस्था द्वारा तैयार की गई बुनियाद कार्यक्रम से संबंधित वीडियो भी बच्चों को दिखाई गई।
विज्ञापन

इसके अलावा प्रश्नोत्तरी भी हुई ताकि वे बुनियाद और सुपर-100 के सभी बिंदुओं को अच्छी तरह से समझ सकें। विद्यार्थियों में विषय वस्तु एवं परख और परीक्षा की तैयारी के सभी बिंदुओं को विस्तारपूर्वक समझाया। उन्होंने इस दौरान सुविधाओं जैसे फ्री इन्टरनेट की सुविधा युक्त टेबलेट, मुफ्त ड्रेस, स्टेशनरी के साथ बुनियाद सेंटर जाने के लिए किराया आदि की जानकारी से भी अवगत कराया। इस अवसर पर प्रेरक प्रसंग के रूप में विद्यार्थियों के माता-पिता ने अपने अनुभव सुनाए, पूरे दिन का कार्यक्रम सांस्कृतिक एवं शिक्षाप्रद प्रेरकों का रहा। इस अवसर पर शिक्षा विभाग से संजीव कुमार, भाजपा मंडलाध्यक्ष रामावतार जिंदल और कपिल मौजूद रहे।



असफलता पर भी आत्मविश्वास न होने दें कमजोर : एसडीएम

एसडीएम राहुल ने कहा कि विद्यार्थी बुनियाद की परीक्षा में बैठकर सुपर-100 की तैयारी के लिए महंगे कोचिंग संस्थान की बजाय सरकार द्वारा निर्धारित अच्छे संस्थान से कोचिंग ले सकते हैं। प्रत्येक विद्यार्थी में एक प्रतिभा छुपी हुई होती हैं जो उसके माता पिता और गुरुजनों के सहयोग से सामने आती है।
विज्ञापन

प्रेरित किया कि सभी अच्छी तरह से शिक्षा प्राप्त करके और अपना सर्वांगीण विकास करके एक अच्छा नागरिक बनकर देश के विकास में योगदान दें। अगर कोई बच्चा प्रतियोगी परीक्षा में किसी कारण से सफल नहीं हो पाता तो उसको निराश न होकर अगली बार दोबारा अच्छे तरीके से तैयारी करके सफलता प्राप्त करनी चाहिए। बच्चों को अपने आत्मविश्वास को बनाए रखना है और अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना है। डीपीसी ज्योत्सना मिश्रा और जिला विज्ञान विशेषज्ञ दीपक वर्मा ने कहा कि मिशन बुनियाद बच्चों को वह आधार प्रदान करता है कि जिससे वे अपनी प्रतिभा के बल पर अपने सपने साकार कर सकें। मिशन के तहत बच्चों के निशुल्क में शिक्षा प्रदान की जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें