फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: चित्रकूट धाम श्रीराम मंदिर में आज होंगे भगवान के प्रथम पट दर्शन

Fri, 13 Feb 2026 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
चित्रकुट धाम श्रीराम मंदिर में फलादिवास और मिष्ठानदिवास में भाग लेते श्रद्धालु। स्रोत : समिति
विज्ञापन
पानीपत। कुटानी रोड अशोक विहार कॉलोनी स्थित चित्रकूट धाम श्रीराम मंदिर में शुक्रवार को भगवान के प्रथम पट के दर्शन सुबह 11 बजे होंगे। ज्योतिषाचार्य पंडित देवनारायण उपाध्याय ने बताया कि सुबह हवन आरती कर फलादिवास और मिष्ठानदिवास हुआ। शुक्रवार को मंदिर में राम दरबार, राधा-कृष्ण, शिव परिवार, दुर्गा, हनुमान भगवान की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के साथ होगी। पंडित ने बताया कि मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा करवाने से जीवन के सभी संकट समाप्त होते हैं और अभीष्ट की सिद्धि होती है। सुबह 11 बजे भगवान के प्रथम पट दर्शन होंगे और सभी को प्रसाद वितरित किया जाएगा। इस अवसर पर अंजली, अनुज जिंदल, अंशुल, मनोज जिंदल, ऋतिक गार्गी जिंदल, रशिका, परवीन गर्ग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें