फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव की गली से मिला भ्रूण

Wed, 18 Dec 2013 12:13 AM IST
कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल के गांव कुल्तारीण में एक गली से भ्रूण मिला है। पुलिस ने सूचना मिलने पर गांव में पहुंच कर भ्रूण को बरामद किया। जिसके बाद अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में गांव कुल्तारण निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि गांव में सोमवार को गली में एक भ्रूण मिला। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और बाद में सुरेश की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

उधर, इस संबंध में सिविल सर्जन डा. आदित्य स्वरूप गुप्ता का कहना है कि यह मामला उनकी जानकारी में नहीं है। शहर में सभी अल्ट्रासाऊंड केंद्र संचालकों की नियमित रूप से जांच की जाती है।
विज्ञापन


उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि वे यदि अपने आसपास इस तरह का अमानवीय कृत्य होते हुए देखें तो तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचित करें।

उन्होंने बताया कि सभी अल्ट्रासाउंड केंद्र संचालकों को पीएनडीटी एक्ट के बारे में दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं और समय-समय पर इसकी समीक्षा भी की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें